Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsPunjabJalandhar Jalandhar

मॉम, यू टेक रैस्ट

जालंधर. महीने भर की तैयारी के बाद कल दीवाली की रात आने वाली है। लक्ष्मी के स्वागत के लिए हमारी तैयारियां पूरी हैं। इन दिनों घर-घर के बच्चों में ऐसी बातें कॉमन हैं। बच्चों ने तैयारियों के लिए मॉम की टैंशन कम की और हाथ से हाथ मिलाते हुए पूरी कर ली हैं तैयारियां। सिटी रिपोर्टर ने कई घरों में अचानक जाकर लिया तैयारियों का जायजा। दीवाली पर घर आंगन में उत्सव का जोश बेशुमार है। इस सबके बीच मॉम टैंस हैं घर की सजावट को लेकर।

चूंकि इस दीवाली पर घर आएंगी माता लक्ष्मी तो सजावट है जरूरी। मगर घर सजाने का जिम्मा सिर्फ मॉम का ही नहीं है, बल्कि मकान को घर बनाने में पूरे परिवार का साथ है। इस दीवाली पर मॉम की टैंशन को दूर करने में लगे हैं बच्चे। दिन भर बच्चे घर की सजावट के लिए डटे रहे। कैसे जाना रिपोर्टर कपिला शर्मा ने ..

मॉम ! हम हूं ना कई सालों से मैं और भाई मिलकर ही घर की डैकोरेशन के बारे में सोचते हैं। मॉम को तो हाथ भी नहीं लगाने देते हैं, चाहे वो कितना भी हमें कहें कि मैं हैल्प करती हूं क्योंकि हम जानते हैं कि मॉ टैंशन लेती हैं। इस बार भी हमने मॉम को टैंशन नहीं दी, बल्कि खुद ही पूरा घर सजाया। हमने रिबन लगाए, लड़ियां लगाईं और बैलून भी टांगे। - ज्योति अपने भाई अमन के साथ।

मेरी बारी है अब हर बार तो मम्मी ही करती रही हैं डैकोरेशन। इस बार मैंने सोचा कि क्यों न मॉम को थोड़ी सी राहत दी जाए। कॉलेज के बाद घर पर मैं सारे गिफ्ट रैपिंग और डैकोरेशन कर रही हूं। ढेर सारे गिफ्ट रैपिंग करने अभी भी बाकी हैं, मम्मी गिफ्ट बांटने को लेकर टैंस रहती हैं, इसलिए यह काम भी इस बार मैंने ले लिया है। - सोनिया गिफ्ट रैप करती हुई।

मैं बड़ा हो गया हूं मां स्कूल में तो हर बार कुछ न कुछ डैकोरेशन करते हैं, पर इस बार मैंने सोचा क्यों न मॉम को घर की डैकोरेशन से रीलीफ दिया जाए। इसलिए खुद ही डैकोरेशन का सामान मार्केट से खरीद कर और फिर उसको किस तरीके से सजाना है उसकी तैयारी कर रहा हूं। मम्मी से तो पूछा भी नहीं। पर मेरे इस काम से मॉम खुश हैं। - वीनस, डैकोरेशन के सामान को ठीक करते हुए।

मां आपको टैंशन नहीं लेने का हर बार मॉम-डैड ही पूरे घर की डैकोरेशन करते थे और साथ में मेरे रूम की भी। इस बार उनको लगा कि मैं घर के काम में बिल्कुल इंट्रस्ट नहीं लेता तो, मैंने सोचा कि क्यों न इस बार मॉम को दीवाली डैकोरेशन से निजात दिला दूं। मेरे लिए ये फस्र्ट एक्सीपिरियंस है। मगर बहुत अच्छा लग रहा है।

- रिक्की घर के दरवाजे पर शुभ दीवाली लगाते हुए.





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: