|
News
Indians Abroad Indians Abroad लंदन.
भारतीय मूल की एक सिख छात्रा को सिर्फ इसलिए उसकी क्लास से निकाल बाहर किया गया, क्योंकि उसने हाथ में पहना लोहे का कड़ा उतारने से इनकार कर दिया। यह घटना है साऊथ वेल्स स्थित एबरडेयर गल्र्स स्कूल की, जिसके अफसरों ने 14 वर्षीय सारिका सिंह के क्लास में बैठने पर अस्थाई रोक लगा रखी है। उसने अपने धर्म का प्रतीक कड़ा उतारने से मना कर दिया था।
एक खबर में सारिका के हवाले से कहा गया है, ‘मेरे लिए कड़ा बड़ा अहम है। यह मुझे हमेशा अच्छे काम करने को प्रेरित करता है और बुराई से रोकता है।’स्कूल अधिकारियों ने इसे स्कूल यूनिफॉर्म संबंधी प्रावधानों का सरासर उल्लंघन करार दिया है, पर सारिका के अभिभावकों ने कानूनी रास्ता अख्तियार करने का मन बना लिया है।
सारिका की मां सिनीता सिंह का कहना है कि उन्होंने इस मुद्दे पर स्कूल की गवर्निग बॉडी के साथ मीटिंग में अपना तर्क भी रखा था, पर कोई हल नहीं निकला।