Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsPunjabAmritsar Amritsar

हवाला के 36 लाख के साथ 4 गिरफ्तार

अमृतसर.ग्रामीण पुलिस ने कस्बा ब्यास के पास दो लोगों को हवाला के जरिए ले जाए जा रहे 36 लाख 28 हजार रुपए के साथ गिरफ्तार कर लिया। यह राशि जिन्हें पहुंचाई जानी थी, उन्हें भी काबू कर लिया गया है। आरोपियों का नैटवर्क कई देशों में फैला हुआ है। पुलिस भारत में हवाला कारोबारियों के साथियों के संबंध में जांच कर रही है।

बार्डर रेंज के आईजी आरपी मीणा और एसएसपी (ग्रामीण) इकबाल सिंह ने बताया कि सीआईए स्टाफ के इंचार्ज गुरदेव सिंह ने पुलिस पार्टी के साथ कस्बा ब्यास के पास नाका लगा रखा था। इसी बीच पुलिस ने एक बिना नंबर सैंट्रो कार को रोककर तलाशी ली। तलाशी में एक खास किस्म के ब्रीफकेस से पुलिस ने 36 लाख 28 हजार रुपए बरामद किए।

कार सवार बलंवत राय पुत्र अमरनाथ निवासी जंडियाला और अशोक कुमार पुत्र शिवचरण दास निवासी ईस्ट मोहन नगर से रुपए के बारे में पूछताछ की लेकिन वे इसके बारे में कोई उचित जानकारी नहीं दे पाए। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि पैसा हवाला का है और उन्हें दिल्ली में दुबे और पाठक नाम के दो लोगों ने दिया था।

यह रकम अमृतसर में सिंगापुर गिफ्ट हाउस चलाने वाले तिरलोचन सिंह और हरजिंदर सिंह को पहुंचानी थी। पुलिस ने हरजिंदर और तिरलोचन सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया। आईजी ने बताया कि हरजिंदर और तिरलोचन काफी समय से हवाला कारोबार कर रहे हैं। इससे पहले भी उन्हें हवाला केस में पकड़ा जा चुका है।

बरामद रुपए और आरोपियों को जालंधर स्थित एनफोर्समैंट विभाग के अधिकारियों के हवाले किया जाएगा। दिल्ली में जिन लोगों ने आरोपियों को पैसे दिए थे, उनके बारे में भी पता लगाया जा रहा है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: