Breaking News 
bhaskar Web English


HomeSportsCricket Cricket

दिवाली पर दे दो जीत का तोहफा

चंडीगढ़. team indiaभारत और पाकिस्तान के बीच खेली जा रही पांच वनडे सीरीज का दूसरा मैच मोहाली स्टेडियम में वीरवार को होगा। दिन-रात के इस मैच में भारत जीत का सिलसिला बरकरार रखने के लिए पूरी कोशिश करेगा तो पाक भी सीरीज में पहली जीत का स्वाद चखने का जतन करेगा। अगर भारत मैच जीत जाता है तो एक तरह से यह दर्शकों के लिए दिवाली का तोहफा होगा।

टॉस टोटका :

टॉस अहम रोल अदा करेगा, क्योंकि बाद में गेंदबाजी करने वाली टीम को ओस से जूझना होगा। टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करना पसंद करेगी।

वैदर रिपोर्ट:

मौसम साफ रहेगा। रात को ओस गिरेगी।

प्रसारण समय:

डीडी वन पर 2.30 बजे से सीधा प्रसारण होगा।

आंकड़ों की जुबानी : मोहाली में अब तक इंडिया ने 7 मैच खेले हैं। इसमें से 5 में उसे जीत हासिल हुई है। पाक के साथ इस स्टेडियम पर यह दूसरा मैच है। इससे पहले 1 अप्रैल 1999 में हुए मैच में पाक ने भारत को 7 विकेट से शिकस्त दी थी।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: