Breaking News 
bhaskar Web English


HomeSportsCricket Cricket

धोनी होंगे टेस्ट के कप्तान!

मोहाली.बुधवार शाम पीसीए स्टेडियम में अभ्यास के दौरान सचिन तेंडुलकर जिस तरह से धोनी को समझा रहे थे उससे साफ जाहिर था कि टेस्ट टीम की कप्तानी महेंद्र सिंह धोनी को मिलनी पक्की है। सूत्रों की मानें तो उनके नाम की सिर्फ औपचारिक घोषणा होनी बाकी है, जो वीरवार को मैच के दौरान चयनकर्ताओर्ं की मीटिंग के बाद होगी। यह मीटिंग पीसीए में रात आठ बजे या उसके बाद हो सकती है। इसके साथ पाक के खिलाफ सीरीज के बाकी तीन मैचों के लिए टीम का ऐलान भी किया जाएगा।

सचिन तेंडुलकर के इनकार के बाद धोनी कप्तानी की दौड़ में सबसे आगे हैं। सचिन ने खुद चयनकर्ताओं को किसी युवा खिलाड़ी को कप्तान बनाने का सुझाव दिया है। इसके अलावा युवराज और गांगुली की दावेदारी की बात कही जा रही थी, लेकिन गांगुली पहले ही कप्तानी न करने का ऐलान कर चुके हैं, जबकि युवराज सिंह टेस्ट टीम के नियमित सदस्य नहीं हैं।

सूत्रों के अनुसार ट्वेंटी-20 की सफलता और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में धोनी की कप्तानी ने सभी को प्रभावित किया है। वैसे भी चयनकताओं के पास धोनी के अलावा कोई बेहतर विकल्प फिलहाल नजह नहीं आता।

द्रविड़ को लेकर संशय :

टेस्ट कप्तानी के मुद्दे के अलावा चयनकर्ता पूर्व भारतीय कप्तान राहुल द्रविड़ की टीम में वापसी को लेकर असमंजस में हैं। हालांकि द्रविड़ ने मुंबई के खिलाफ रणजी मैच में दोहरा शतक ठोंककर चयनकर्ताओं को माकूल जवाब दे दिया है। द्रविड़ को अचानक टीम से बाहर करने पर चयनकर्ताओं को कड़ी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था, लेकिन रॉबिन उथप्पा व गौतम गंभीर के फॉर्म को देखते हुए द्रविड़ की वापसी लगभग नामुमकिन है।

कप्तान बनने को तैयार हैं कुंबले :देश के सर्वाधिक टेस्ट विकेट लेने का रिकॉर्ड अपने नाम रखने वाले लेग स्पिनर अनिल कुंबले ने क्रिकइंफो डॉट कॉम से बातचीत करते हुए कहा कि वे टेस्ट टीम का कप्तान बनने को तैयार हैं। सचिन तेंडुलकर के टेस्ट कप्तान बनने से इनकार करने के बाद कुंबले ने यह शगूफा छेड़ा है। 118 टेस्ट व 271 वनडे मैच खेल चुके कुंबले ने बुधवार को कहा, ‘यदि मुझे कप्तान बनने के लिए कहा जाता है, तो मैं यह दायित्व निभाने को तैयार हूं। मैं यह पहले भी कह चुका हूं’।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: