Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsNational National

अगले 24 से 48 घंटे लक्ष्मी के लिए बहुत जोखिम पूर्ण

बंगलौर .बंगलौर में आज डॉक्टरो ने बताया कि लक्ष्मी की हालत स्थिर बनीं हुई है और उसके स्वास्थ्य पर डॉक्टरों ने कड़ी नजर रखी हुई है। गौरतलब है कि कल ही बंगलौर में दो साल की लक्ष्मी के अतिरिक्त अंगों को सर्जरी 27 घंटों तक की सर्जरी के बाद अलग करनें में सफलता मिली थी ।

डॉ शरन पाटिल मार्गनिर्देशन में यह सर्जरी हुई थी । डा. पाटील ने आज बताया है कि लक्ष्मी के स्वास्थ्य पर डॉक्टरों ने आज रात भर कड़ी नजर रखी और अभी तक उसकी हालत स्थिर बनीं हुई है और लक्ष्मी को फिलहाल आईसीयू में वेंटीलेटर पर रखा गया है। उनकें अनुसार अगले 24 से 48 घंटे लक्ष्मी के लिए बहुत जोखिम पूर्ण है इसलिए किसी भी खतरे से निपटने के लिए डॉक्टरों की पूरी टीम तीन दिन तक अस्पताल में ही रहेगी।

कौन है लक्ष्मी :बिहार में अरारिया जिले के रामपुर गांव में एक गरीब परिवार में लक्ष्मी का जन्म हुआ था। उसके जन्मजात चार हाथ व चार पैर थे, जिसे देखकर पूरा गांव हैरान रह गया और उसे लक्ष्मी देवी का अवतार मानने लगा। गांव के लोगों ने लक्ष्मी के लिए गांव में मंदिर बनवाने की भी तैयारी कर ली थी।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: