Breaking News 
bhaskar Web English


HomeSportsCricket Cricket

धोनी का टेस्ट कप्तान बनना तय

dhoniमोहाली: भारतीय वनडे टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को टेस्ट कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपना लगभग तय नजर आ रहा है। चयनकर्ताओं की गुरुवार को यहां होने वाली बैठक के बाद बतौर टेस्ट कप्तान धोनी के नाम की घोषणा की जा सकती है। इसके साथ ही चयन समिति पाकिस्तान के खिलाफ पांच वनडे मैचों की सीरीज के शेष तीन मैचों के लिए टीम भी चुनेगी।

मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंडुलकर द्वारा यह जिम्मेदारी स्वीकार करने से इनकार करने के बाद धोनी कप्तानी की दौड़ में सबसे आगे हैं। सचिन ने खुद चयनकर्ताओं को किसी युवा खिलाड़ी को कप्तान बनाने का सुझाव दिया है। टेस्ट कप्तानी के मुद्दे के अलावा चयनकर्ता पूर्व भारतीय कप्तान राहुल द्रविड़ की टीम में वापसी को लेकर असमंजस में हैं। हालांकि द्रविड़ ने मुंबई के खिलाफ रणजी मैच में दोहरा शतक ठोंककर चयनकर्ताओं को करारा जवाब दे दिया है। द्रविड़ को अचानक टीम से बाहर करने पर चयनकर्ताओं को कड़ी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था, लेकिन रॉबिन उथप्पा व गौतम गंभीर की फॉर्म को देखते हुए द्रविड़ की वापसी लगभग नामुमकिन है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: