bhaskar Web English
HomeNewsHaryanaPanipat Panipat

दीप दान का दिन

पानीपत.मान्यता: इस दिन विधि विधान से यम का पूजन करने से अकाल मृत्यु का भय नहीं रहता। एक दीपक में चारों ओर बत्ती लगाकर पूर्व दिशा में मुंह करके जलाने से नर्क भोग रहे पूर्वजों को भी स्वर्ग की प्राप्ति होती है।

बीज कथा: वामन पुराण के अनुसार तीन डग में पृथ्वी नापने के बाद भगवान विष्णु ने राजा बलि से वर मांगने को कहा था। बलि ने कहा कि जैसे मृत्यु का भय दूर हो मुझे लक्ष्मी जी की प्राप्ति हुई है उसी प्रकार इस दिन दीपक जलाने वाले को भी इन सब की प्राप्ति हो। तभी से छोटी दिवाली मनाइ्र जाती है।

त्यौहार में नए रंग भरे बाजार ने

डिजाइनर मोमबतियां मुंडेर पर रोशनीइस बार फरीदाबाद और गुड़गांव में डिजाइनर मोमबतियों की धूम है। दीयानुमा छोटी छह मोमबतियों की कीमत 80 रुपए और विभिन्न रंगों से सजी छह बड़ी मोमबतियों की कीमत 106 रुपए है।

अंधेरे ही नहीं बाजार से भी जूझ रहा है दीयाबाजार से मिट्टी के बने दीये अब भी सबसे ज्यादा बिक रहे हैं। सामान्यतय यह पांच रुपए दर्जन के हिसाब से बिक रहे हैं।

‘लालू एक्सप्रेस’ और ‘मास्टर ब्लास्टर’बाजार में इस बार अनेक म्यूजिकल पटाखे भी उपलब्ध हैं। इनमें लालू एक्सप्रेस के चलने पर ट्रेन की आवाज आती है। इसके अलावा काटूर्न सीरियल पावर रेंजर, रेड शाक, एके-47 और रेड रोज जैसे पटाखों की भी खूब मांग है।

प्रदूषण से भी जंगदिवाली के अवसर पर पटाखों से होने वाले वायु, ध्वनि प्रदूषण और आग लगने जैसे हादसों के प्रति लोगों को जागरुक करने के लिए बुधवार को राज्य के कई हिस्सों में जागरुकता रैलियां निकाली गईं। झज्जर, रोहतक और कुरुक्षेत्र के लाडवा में छात्रों ने पटाखा विरोधी रैली निकाली। हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से भी इस तरह का आयोजन किया जा रहा है। ताकि दिवाली का यह त्यौहार प्रदूषण और दुर्घटना रहित मनाया जा सके।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: