bhaskar Web English
HomeSportsCricket Cricket

यूनुस-आफरीदी ने पाक को दिलाई जीत

yunusमोहाली:पाकिस्तान ने यूनुस खान के शानदार 117 रन और अंत में शाहिद आफरीदी के जोरदार प्रहारों की मदद से पांच वन डे इंटरनेशनल मैचों की सिरीज के दूसरे मैच में भारत को 4 विकेट से हराकर सिरीज में 1-1 से बराबरी कर ली है। पाक को जीत के लिए 322 रन बनाने थे जो उसने 49.5 ओवर में 6 विकेट खोकर ही बना लिए। यूनुस को उनके शानदार शतक के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। सिरीज का तीसरा मैच 11 नवंबर को कानपुर में खेला जाएगा।

इससे पहले भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। सचिन तेंडुलकर के शानदार 99 रनों की पारी की बदौलत उसने निर्धारित 50 ओवरों में 9 विकेट खोकर 321 रन बनाए। एक समय भारत 25 ओवरों में एक विकेट खोकर 172 रन बना लिए थे, लेकिन मध्यक्रम के बल्लेबाजों की असफलता के कारण एक समय 300 रन भी मुश्किल हो गया था। अंत में हरभजन ने 37 रन की पारी खेलकर पारी के स्कोर को 300 के पार पहुंचाया। भारत ने इस मैच में मुरली कार्तिक की जगह वीरेंद्र सहवाग को और पाकिस्तान ने स्पिनर रहमान की जगह सोहेल तनवीर को शामिल किया था।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: