bhaskar Web English
HomeBusinessCorporate Corporate

महंगाई की दर गिरते हुए 2.97 फीसदी पर आ पहुंची

नई दिल्ली. रिजर्व बैंक के मौद्रिक उपायों और कुछ खाद्य पदार्थो की घटी कीमतों ने मुद्रास्फीति की वृद्धि दर 27 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में 2.97 प्रतिशत पर ला दी है। महंगाई की मौजूदा दर पिछले 5 साल में सबसे कम है।

पहले 20 जुलाई 2002 में महंगाई के बढ़ने की दर 2.86 प्रतिशत थी। बीते सप्ताह में यह 3.02 प्रतिशत थी जबकि एक साल पहले की समान अवधि में महंगाई 5.35 प्रतिशत की दर से बढ़ी थी।

रिजर्व बैंक ने वित्त वर्ष 2007-08 के दौरान मुद्रास्फीति को 5 प्रतिशत और मध्यावधि में 3 प्रतिशत के बीच रखने का लक्ष्य तय किया है। रिजर्व बैंक के मुताबिक 3 प्रतिशत महंगाई के बढ़ने की आदर्श दर है।

क्या सस्ता - क्या महंगा:
सस्ता: समीक्षाधीन सप्ताह में फलों, सब्जियों, अनाज और दालों की कीमतों में कमी आई है। विनिर्मित उत्पादों में गुड़, कागज और कागज से बने उत्पाद सस्ते हुए।

महंगा: गेहूं, पोल्ट्री चिकन, समुद्री मछली, दूध और अंड़ों की कीमतों में वृद्धि हुई है। विनिर्मित उत्पादों में आटा, मैदा, आयातित खाद्य तेल और बैटरी महंगी हुई हैं।

अगले साल तेजी से बढ़ेगी महंगाई: विश्लेषकों की राय
रेटिंग एजेंसी क्रिसिल के मुख्य अर्थशास्त्री डी के जोशी का कहना है कि इस साल महंगाई की दर काफी कम है इसलिए अगले साल से मुद्रास्फीति की दर में तेजी देखने को मिलेगी। कई विश्लेषकों का कहना है कि महंगाई की दर हालांकि काबू में आ चुकी है, लेकिन अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और देश में विदेशी धन का अंत:प्रवाह तेज बने रहने के कारण महंगाई के बढ़ने का खतरा बना हुआ है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: