Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsInternational International

बेनजीर भुट्टो की नजरबंदी समाप्त

इस्लामाबाद.पाकिस्तान की पूर्व प्रधानमंत्री तथा पाकिस्तान प्यूपिल्स पार्टी की नेता बेनजीर भुट्टो पर से नजरबंदी को हटा लिया गया है और तत्काल प्रभाव से उनकों रिहा कर दिया गया है । गौरतलब है कि पाकिस्तान के रावलपिंडी शहर में एक रैली को संबोधित करने वाली थी लेकिन रावलपिंडी पहुंचने से पहले ही इस्लामाबाद में नजरबंध कर लिया गया था।

अमेरिकी दबाव रंग लायाअमेरिका ने बेनजीर की नजरबंदी की जबरदस्त आलोचना की थी और बेनजीर की आजादी के पक्ष में आवाज बुलंद की थी जिसके बाद अंतत: पाकिस्तान प्यूपिल्स पार्टी की इस शीर्ष नेता पर से नजरबंदी का आदेश वापस लेकर उनकों रिहा कर‌ दिया गया है। अमेरिका ने बेनजीर की इस रिहाई का जोरदार स्वागत करते हुए कहा है कि पाकिस्तान में सभी उदारवादी पक्षों को एकजुट होकर लोकतंत्र की बहाली के लिए काम करना चाहिए ।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: