Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsInternational International

आतंकी हमले में 59 स्कूली बच्चे मारे गए

काबुल: अफगानिस्तान में एक हुए आत्मघाती हमले में 59 स्कूली बच्चे मारे गए। यह हमला नेताओं को निशाना बनाकर किया गया था। इस घटना से चेती सरकार ने अब नेता और अधिकारियों के स्वागत में बच्चों के बुलाए जाने पर प्रतिबंध लगा दिया है।

मंगलवार को हुए इस हमले में पांच अध्यापक और छह सांसद भी मारे गए थे।आत्मघाती हमलावर ने उस समय खुद को उड़ा लिया था जब स्कूली छात्र बघलान शहर में संसद में विपक्ष के नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल का अभिवादन करने के लिए कतारबद्ध खड़े थे।

शिक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा आत्मघाती हमले में 64 लोग मारे हैं जिनमें 59 स्कूली बच्चे और पांच अध्यापक थे। 96 लोग जख्मी हुए जिनमें तीन अध्यापकों को छोड़ कर बाकी छात्र हैं। अधिकारियों ने पहले मृतकों की संख्या 52 बताई थी।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: