bhaskar Web English
HomeNewsNational National

राज्यपाल और वामदल आमने सामने

कोलकत्ता.पश्चिम बंगाल में राज्यपाल द्वारा नंदीग्राम मसले पर वामपंथी सरकार की आलोचना करने के बाद राज्य सरकार और राज्यपाल में शाब्दिक जंग शुरू हो गई है। एक तरफ जहां राज्यपाल ने स्पष्ट कहा है कि नंदीग्राम की हिंसा के मसले पर राज्य सरकार ने सही तरीके से कदम नहीं उटाये है और वहां स्थिति चरम स्थल पर पहुंच गई है। राज्यपाल गोपाल कृष्ण गांधी के अनुसार नंदीग्राम में बड़ी संख्या में हथियार बंद लोंगो के होने के कारण वहां से हजारों ग्रामीण अपना घर छोड़ने पर मजबूर हो गए है।

वहीं राज्य की वामपंथी सरकार ने राज्यपाल पर सीधे सीधे पक्षपात का आरोप लगा दिया है। सत्ताधारी गठबंधन दल के प्रमुख बिमान बोस ने राज्यपाल के कथन की आलोचना करते हुए कहा है कि राज्यपाल अपनी मर्यादा का उल्लघन कर रहें है।

मेधा पाटकर भूख हड़ताल परप्रसिद्ध समाजिक कार्यकर्ता मेधा पाटकर ने नंदीग्राम मसले को लेकर तथा अपने ऊपर हुए हमलों के विरोध में भूख हड़ताल शुरू कर दी है । उनहोनें कहा है कि जब तक उनकों नदीग्राम जाने नहीं दिया जाता है तब तक उनकीं यह भूख हड़ताल जारी रहेगी ।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: