Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsNational National

येदुरप्पा सोमवार को शपथ लेंगे

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) का दक्षिण में सत्ता का सपना सोमवार को पूरा होने जा रहा है। कर्नाटक में बीएस यदुरप्पा इस दिन राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। इससे पहले राज्य में राष्ट्रपति शासन समाप्त होने के बाद राज्यपाल रामेश्वर ठाकुर ने भाजपा- जद एस को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया था। यदुरप्पा ने बताया कि उनकी राज्यपाल से बात हुई है। उन्होंने 12 नवंबर की तारीख दी है।

इस समय भाजपा-जद एस के विधायकों की संख्या 129 है। बहुमत के लिए 113 विधायकों के ही समर्थन की दरकार है।

कुमास्वामी की चुप्पी: जद एस के प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने नई सरकार में उपमुख्यमंत्री का संभालने पर कुछ भी कहने से इंकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि अभी उन्हें इस पद की पेशकश नहीं की गई है। उधर, पार्टी के एक अन्य वरिष्ठ नेता एन चेलुवरयास्वामी ने कहा कि जनता दल एस के अधिकांश विधायक चाहते हैं कि कुमारस्वामी उपमुख्यमंत्री बने। रविवार को पार्टी की बैठक में यह प्रस्ताव लाया जाएगा। कुमारस्वामी के साथ उनके बड़े भाई एचडी रावाना और खुद चेलुवरयास्वामी भी इस पद के लिए दावेदार हैं। हालांकि उन्होंने इस दावेदारी से साफ इंकार किया है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: