|
नंदीग्राम:नंदीग्राम में शनिवार को एक बार फिर भड़की हिंसा में एक व्यक्ति मारा गया, जबकि 3 अन्य घायल हो गए। एक प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार यह हिंसा उस समय भड़की जब सीपीएम के सशस्त्र कार्यकर्ताओं ने महेशपुर के करीब भूमि उच्छेद प्रतिरोध समिति के कार्यकर्ताओं पर हमला कर दिया। पुलिस ने घटनास्थल के करीब होने के बाद भी हस्तक्षेप से परहेज किया।
उधर, इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करने के लिए पूर्वी मिदनापुर पुलिस के एसपी एसएस पांडा उपलब्ध नहीं थे। उनका मोबाइल बार बार काल करने पर बंद आ रहा था। राजधानी कोलकाता में आईजी,कानून और व्यवस्था, राज कनौजिया ने बताया कि जुलूस पर बम फेंके जाने की बात कही जा रही है। इसमें जमीन अधिग्रहण का विरोध कर रही समिति का एक कार्यकर्ता मारा गया है। सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया है। ।