bhaskar Web English
HomeNewsInternational International

श्रीलंका में घमासान, भारत को किया सतर्क

कोलंबो.उत्तरी श्रीलंका में लिट्टे के खिलाफ हमलों को और तेज करते हुए श्रीलंका ने भारत को तमिलनाडु में लिट्टे की बढ़ती गतिविधियों के प्रति भी आगाह किया है। श्रीलंका सेना ने लिट्टे पर बोले गए ताजा हमले में कम से कम 23 बागी मारे जाने का दावा किया है।

वावूनिया और मन्नार में जारी झड़पों में लिट्टे के 23 बागी मारे गए हैं, तो सेना को भी एक जवान गंवाना पड़ा है। श्रीलंका सेना को यह कामयाबी लिट्टे के संदेशों को बीच में ही पकड़ लेने से मिली है। दूसरी ओर हाल ही में अपने राजनीतिक प्रमुख तमिलसेल्वन को गंवा चुके लिट्टे के सैन्य प्रवक्ता रसियो इलांथिरेयानी ने कुछ साथियों के मारे जाने की बात को स्वीकारते हुए कहा कि सरकार आंकड़ों को कुछ ज्यादा ही बढ़ा-चढ़ाकर पेश कर रही है।

लिट्टे की गतिविधियों के बारे में आगाह करने के लिए प्रधानमंत्री रत्नासिरी विक्रमनायके का आभार मानते हुए श्रीलंका स्थित भारतीय राजदूत के प्रवक्ता दिनकर अस्थाना ने कहा है कि श्रीलंका से मिली सूचना के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी। श्रीलंकाई प्रधानमंत्री ने इसी सप्ताह संसद में एक बयान के दौरान तमिलनाडु में लिट्टे की बढ़ती गतिविधियों पर चिंता जताई थी। राष्ट्रपति महिंदा राजपक्से के भाई और रक्षा सचिव गोताभ्या राजपक्से ने भी हाल ही में कहा था कि भारत से बातचीत के वक्त श्रीलंका सरकार ‘तमिलनाडु फैक्टर’ को याद रखेगी।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: