Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsInternational International

लाखों खिलौने वापस लेने पड़े चीन को

बीजिंगनिर्माण में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखने और बच्चों पर घातक परिणामों के कारण चीन के खिलौना उद्योग को दुनिया के सामने शर्मसार होना पड़ रहा है। निर्माणकर्ता का नाम गुप्त रखते हुए चीन ने शनिवार को अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया भेजे गए लाखों खिलौने वापस ले लिए हैं। इन खिलौनों में लड़ियों का इस्तेमाल किया गया था, जो कि खतरनाक रसायनों से बनी थीं और इनको छोटे बच्चों द्वारा निगलने से बीमार पड़ने के कई मामले सामने आ रहे थे। क्रिसमस के त्यौहार के पहले खिलौनों की वापसी चीन के लिए बहुत बड़ा आर्थिक झटका माना जा रहा है।

अमेरिका से ‘एक्वा डॉट्स’ नाम के बेहद लोकप्रिय 42 लाख खिलौने वापस लिए गए हैं। ऑस्ट्रेलिया में ‘बिंदीज’ के ब्रांड नेम से बेचे जाते हैं। स्पेन ने भी चीन को अपने खिलौने वापस लेने को कहा है। यह खिलौने जहां ऑस्ट्रेलिया में ‘टॉय ऑफ द ईयर’ घोषित हो चुके थे, वहीं अमेरिका के क्रिसमस के खिलौनों में भी इन्हें टॉप-12 में स्थान हासिल था।

खिलौनों के साथ लगी घातक रसायनों वाली लड़ियों को निगल जाने से अमेरिका में नौ और ऑस्ट्रेलिया में तीन बच्चों के बीमार पड़ने की खबर है। इस वर्ष अगस्त से लेकर अब तक चीन को अमेरिका से 2.6 करोड़ खिलौने वापस बुलाने पड़े हैं। एशिया पैसिफिक फाउंडेशन ऑफ कनाडा के अनुसार अन्य देशों के खिलौने भी घटिया क्वालिटी के कारण लौटाए जाते हैं, लेकिन चूंकि चीन खिलौनों का सबसे बड़ा उत्पादक है, इसलिए उसके नाम का ज्यादा हल्ला हो जाता है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: