Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsInternational International

बातूनी होते हैं मर्द

लंदन. मर्द महिलाओं की तुलना में ज्यादा बातूनी होते हैं। यह निष्कर्ष है अंतरराष्ट्रीय स्तर के एक अध्ययन का, जिसमें पहले की गई तीन रिसर्चे को आधार बनाया गया था। अध्ययन में यह भी पाया गया कि अपनी पत्नी या गर्लफ्रैंड से बातचीत के वक्त मर्र्दो का यह बातूनीपन कुछ और निखरकर बाहर आता है। अध्ययन के अनुसार मर्द और औरतों में यह फर्क महज संस्कृति के कारण है, किसी जैविक कारण से नहीं।

‘डेली मेल’ ने रिसर्च टीम के प्रमुख कैंपबेल लीपर के हवाले से जारी खबर में कहा है कि मर्द साफ तौर पर महिलाओं से ज्यादा बातूनी होते हैं। परिणाम उन तीन रिसर्चे पर आधारित है, जिनमें मर्द और महिलाओं के बातचीत के तौर-तरीकों के अध्ययन के लिए 4380 लोगों ने स्वेच्छा से भाग लिया था। यह अध्ययन एक जर्नल ‘पर्सनालिटी एंड सोशल साइकालॉजी रिव्यू’ में प्रकाशित किया गया है। मर्द अपनी पत्नी और गर्लफ्रैंड और यहां तक कि किसी समूह या अजनबी से भी पहली ही मुलाकात में खुलकर बातचीत कर लेते हैं।

दूसरी ओर महिलाएं केवल दोस्तों या बच्चों के बीच ही खुलकर बातचीत करती हैं। महिलाएं अजनबियों से तभी बात करती हैं, जब उनको उसकी कोई आदत या कोई रूचि अपने जैसी लगती है। इसके विपरीत मर्द सामने वाले को प्रभावित करने के लिए बातचीत करते हैं। अध्ययन करने वाली टीम के अनुसार यह सोच गलत है कि महिलाएं बातचीत में पुरुष को हरा सकती हैं, यह तो केवल परिस्थिति पर निर्भर करता है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: