|
नई दिल्ली/ कोलकाता.
नंदीग्राम मसले को लेकर नई दिल्ली से लेकर कोलकाता तक राजनीतिक संग्राम छिड़ा हुआ है। यहां हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। प.बंगाल के राज्यपाल गोपालकृष्ण गांधी द्वारा नंदीग्राम को ‘युद्धक्षेत्र’ बताने से भड़की माकपा ने बयान को संवैधानिक सीमा का उल्लंघन बताया।
माकपाइयों ने की फायरिंग : शनिवार को ताजा हिंसा में तीन की मौत हो गई और 30 लोग घायल हो गए। माकपाइयों ने कथित रूप से ‘भूमि उच्छेद प्रतिरोध समिति’ के जुलूस पर गोलियां चलरई। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सीएम बुद्धदेव भट्टाचार्य के अनुरोध पर प. बंगाल में एक हजार सीआरपीएफ के अतिरिक्त जवान भेजने का फैसला किया है। राज्यपाल के बयान से भड़की माकपा ने कहा है कि इस बयान से राज्य में शांति और लोकतंत्र को अस्थिर करने वाली ताकतों को बल मिलेगा। सामाजिक कार्यकर्ता मेधा पाटकर ने कहा है कि नंदीग्राम ऐसा यातना शिविर बन चुका है, जहां माकपा कार्यकर्ता आतंक फैला रहे हैं।
ममता का इस्तीफा नामंजूरनंदीग्राम की ताजा ¨हसा के विरोध में तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी द्वारा लोकसभा की सदस्यता से शनिवार को दिया इस्तीफा जिसे लोकसभा अध्यक्ष ने नामंजूर कर दिया।रक्षा करे।