HomeAstrologyAstro Speak Astro Speak

मूलांक 5 वाले रखें हरा रुमाल

अंक ज्योतिष. यदि किसी स्त्री-पुरुष का किसी भी अंग्रेजी माह की 5, 14 या 23 तारीख को जन्म हुआ है तो उनका जन्म मूलांक ‘5’ बनता है। इस अंक का fiveअधिपति बुध ग्रह होता है, जो बुद्धि एवं ज्ञान का सूचक है। अंक 5, पांच ज्ञानेंद्रियों का भी प्रतीक है। ज्योतिर्विदों ने इसे युवराज की संज्ञा भी दी है। पांच का अंक 9 मूल अंकों के मध्य में आता है। यह अंक विद्या की दृष्टि से अति महत्वपूर्ण है।

स्वभाव : मूलांक 5 वाले व्यक्तियों की दृष्टि व्यापारियों जैसी होती है। ये बातें भी व्यापारियों जैसी ही करते हैं। इनमें व्यवहार कुशलता और विश्वसनीयता मूल गुण होता है। ये फुर्तीले, जल्दबाज, मिलनसार, बुद्धिमान और अधिक मित्रों वाले होते हैं। इनकी दिमागी शक्ति अति उत्तम होती है, परंतु इनके विचार परिवर्तनशील होते हैं। ये घर में पड़ी वस्तुओं, नौकरी एवं व्यापार में भी परिवर्तन करते रहते हैं।

स्वास्थ्य : मूलांक 5 वाले व्यक्तियों को दिमागी शक्ति का अधिक प्रयोग करने के कारण ही समस्त रोग होते हैं। अनिद्रा, लकवा, कंधों, बांहों एवं अंगों में पीड़ा इसमें प्रमुख हैं। अधिक सक्रिय मस्तिष्क के कारण स्नायु प्रणाली अत्यंत संवेदनशील रहती है। सदैव चिंतन के कारण शांति खोई-सी रहती है। जीवन के पूर्वार्ध में ही सांस के रोग की आशंका रहती है। बुढ़ापे में चेहरे और आंखों की नसों में तनाव, आंखों व चेहरे में फड़कन और बोलने में हकलाहट की शिकायत हो जाती है।

आर्थिक स्थिति : मूलांक 5 वालों के लिए धनसंचय अति महत्वपूर्ण होता है। ये अपनी बुद्धि चातुर्य से धनवान बनते हैं, पूर्वार्ध में इनकी आर्थिक स्थिति उत्तम होती है। कई बार ये जल्दबाजी में व्यापार, सट्टा-लॉटरी की ओर आकर्षित होकर अपनी आर्थिक स्थिति का खराब भी कर लेते हैं।

व्यवसाय व कार्यरुचि : मूलांक 5 वाले बुद्धिजीवी होते हैं। ये दिमागी कार्यो को करके आसानी से आजीविका कमा लेते हैं। शारीरिक श्रम की जगह मानसिक श्रम अधिक करते हैं। जहां बुद्धि व गणित का साथ हो, वहीं ये सफल होते हैं। ये अच्छे गणितज्ञ, अर्थशास्त्री तथा चतुर होते हैं। ये सामान्यत: जज, निरीक्षक, स्टैनो, अकाउंटेंट, ऑडिटर और लेखक होते हैं।

प्रेमसंबंध, विवाह, संतान : मूलांक 5 वाले व्यक्ति मिलनसार होते हैं। इस गुण के कारण कई मित्र बना लेते हैं। इनके प्रेम संबंध धन पर आधारित होते हैं। दो विवाह की आशंका होती है।

यात्रा : मूलांक 5 वाले यात्रा खूब करते हैं। अधिकांश यात्राएं रोजगार से संबंधित होती हैं। जितना ये घूमेंगे, उतना ही इनको लाभ होगा।

शुभ रंग : हरा रंग मूलांक 5 वाले व्यक्तियों के लिए अति शुभ है। सभी तरह के उज्ज्वल रंग एवं हल्का खाकी रंग भी शुभ है।

मित्र व शत्रु अंक : मूलांक 1, 4 वाले इनके अति मित्र तथा 2, 6, 7 वाले सम और 9, 8 वाले शत्रु अंक माने गए हैं।

शुभ तिथियां : मूलांक 5 वालों के लिए 5, 14, 23 तारीखें शुभ हैं। इसके अलावा इनके लिए 1, 4, 8, 10‍, 19, 23 और 28 तारीखें भी शुभ रहती हैं।

शुभ दिन : मूलांक 5 वालों के लिए बुधवार अति शुभ और रविवार, शनिवार एवं गुरुवार शुभ दिन हैं।

गुरु मंत्र : हरा रंग शुभ होने के कारण मूलांक 5 वाले अपनी पॉकेट या पर्स में हरा रुमाल रखें। सामथ्र्य हो तो पन्ना धारण करें। व्यवसाय, नौकरी, स्वास्थ्य में हानि एवं परेशानी निवारण हेतु बुधवार को साबुत मूंग की दाल (भिगोई हुई) जानवरों व पक्षियों को डालें। गोशाला में हरा चारा दान करें, लाभ प्राप्त होगा।



संबंधित खबरें
* नीले रंग से दूर रहें मूलांक 4 वाले
* मूलांक ‘3’ वाले पहनें पीला पुखराज
* चंद्रमा को जल चढ़ाएं मूलांक २ वाले
* सूर्य को जल अर्पण करें मूलांक 1 वाले





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: