HomeMagazineTravel Travel

सुहाना सफर

कई बार हम बड़े शहरों या बड़ी जगहों पर घूमने की योजना बनाते हैं और छोटी जगहों को नजरअंदाज कर जाते हैं। आइए आपको ले चलते हैं मुंबई के पास स्थित ट्रेकिंग और Dhak-Trekबीच विलेज की सैर पर ..

अगर आप बादलों में सवारी करना चाहते हैं तो करजत (मुंबई) के नजदीक ढाक पहुंच जाएं। वैसे तो इस हरी-भरी जगह में कभी भी आया जा सकता है, लेकिन मानसून में यह काफी खूबसूरत नजर आता है। ढाक का ट्रैक पैदल चलने के शौकीन लोगों को ज्यादा पसंद आएगा। खुशगवार मौसम यहां की खासियत है। हाइकिंग और ट्रैकिंग के दौरान यहां के लोग आपको न सिर्फ रास्ता बताएंगे, बल्कि होम ग्रोन सब्जियों से बना लंच भी करवा सकते हैं।

मुंबई के पास एक और स्पॉट है कोंकण क्षेत्र में आने वाले रायगढ़ का बीच विलेज श्रीवर्धन। अगर आप सोच रहे हैं कि मुंबई के पास सबसे अच्छा बीच स्टेशन गोवा है, तो dhakआप गलत हैं। श्रीवर्धन मुंबई से 150 किमी. दूर रायगढ़ की हरी-भरी पहाड़ियों के पास स्थित है। कुदरत की खूबसूरती समेटे यह स्थान बेहद शांत है।

श्रीवर्धन का राजामाची फोर्ट और श्री भैरवनाथ का मंदिर देखने लायक है। यहां बौद्ध काल की गुफाएं और मराठा शैली के घर भी नजर आते हैं। श्रीवर्धन में तकरीबन 16,000 लोग बसते हैं। यहां की सैर को मजेदार बनाने के लिए ऊंची-नीची सड़कों पर चलने के लिए स्ट्रॉल लेना न भूलें। ब्रेकफास्ट के लिए यहां का बीच बढ़िया जगह है, लेकिन याद रखिए कि यहां आपको कोंकणी फूड पोली भाजी के अलावा कुछ नहीं मिलेगा।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: