HomeManoranjanCinemaBollywood Bollywood

फिल्म फेस्टिवल का उद्घाटन

नई दिल्ली. गोवा में 23 नवंबर से शुरू हो रहे अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल-2007 का उद्घाटन बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान करेंगे। शाहरूख के प्रवक्ता करुणा ने shahrukhशनिवार को बताया, ‘शाहरूख ने दस दिवसीय फिल्म फेस्टिवल के उद्घाटन का न्योता स्वीकार कर लिया है।’ भारत और दुनिया की बेहतरीन फिल्मों को इस समारोह में दिखाया जाएगा।

उन्होंने बताया कि फेस्टिवल की शुरुआत रोमानिया के फिल्म निर्देशक क्रिश्चियन मुंगियू की फिल्म ‘फोर मंथ थ्री वीक एंड टू डेज’ से होगी। इस फिल्म को कांस में पहले ही प्रतिष्ठित गोल्डन पाम अवार्ड मिल चुका है।

फिल्म फेस्टिवल की निदेशक नीलम कपूर ने बताया कि प्रसिद्ध बांग्ला फिल्म निर्माता तपन सिन्हा के सम्मान में फेस्टिवल में उनकी फिल्मों का विशेष प्रदर्शन किया जाएगा।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: