HomeNewsInternational International

ब्रिटेन में धार्मिक पर्व पर मिलेगी छुट्टी

लंदन. अब ब्रिटेन के नौकरशाह भी क्रिसमस की जगह हिंदू, मुस्लिम व सिख त्योहारों पर अवकाश ले सकेंगे। डेली टेलीग्राफ के अनुसार शिशु विद्यालय व परिवार विभाग ने नए सांस्कृतिक तालमेल के तहत अपने स्टाफ को साल में आठ मनपसंद दिनों में अवकाश लेने की छूट दी है।

नई व्यवस्था के तहत क्रिसमस और ईस्टर मंडे को दफ्तर पहले की ही तरह बंद रहेंगे, लेकिन इन दिनों में 2600 कर्मचारी घर में बैठकर काम करेंगे और इसके बदले उन्हें अपने धार्मिक पर्व पर अवकाश मिल सकेगा।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: