अजमेर. अपनी पत्नी व दो बच्चों की हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे कैदी ने यहां सेंट्रल जेल में एक दूसरे कैदी की हत्या कर दी।
पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक मांगीलाल मेघवाल ने शनिवार तड़के शिवराज नामक कैदी के सिर पर भारी पत्थर पटककर उसे मार डाला। तीन साल पहले उसने इसी तरह अपनी पत्नी व बच्चों की हत्या कर दी थी।
सूत्रों के मुताबिक मांगीलाल की दिमागी हालत ठीक नहीं है तथा उसका इलाज भी चल रहा है।