Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsMetrosChandigarh Chandigarh

मेरे लिए करो दुआ

चंडीगढ़. रावलपिंडी एक्सप्रेस शोएब अख्तर शुक्रवार को भी बॉलिंग कर रहे थे। फर्क सिर्फ इतना था कि सामने विरोधी टीम का बल्लेबाज नहीं, मदर टेरेसा होम के बच्चे थे। इस दौरान इन बच्चों के यह कहने कि वे सचिन के लिए दुआ करेंगे, शोएब ने कहा कि वे सचिन का विकेट नहीं लेंगे पर शर्त है कि वे उनके लिए भी दुआ करें। शोएब शुक्रवार दोपहर 1.15 बजे सेक्टर-23 के मदर टेरेसा होम पहुंचे।

वीरवार रात मैच जीतने के बाद होटल ताज पहुंचते ही उन्होंने मदर टैरेसा होम जाने की इच्छा जाहिर कर दी थी। हालांकि पहले उनका प्रोग्राम करीब 11 बजे मदर टैरेसा होम जाने का था। दोपहर 1.15 बजे चंडीगढ़ पुलिस एक बीएमडब्ल्यू को एस्कॉर्ट कर मदर टेरेसा होम पहुंची। दरवाजा खुला, तो अंदर से निकले शोएब। बिना कुछ बोले शोएब अख्तर सीधा अंदर चले गए, जहां अनाथ और मैंटली रिटार्टेड बच्चों ने उन्हें बुके दिए। शोएब ने बच्चों के साथ टेरेसा होम के आंगन में क्रिकेट भी खेली। शोएब का यहां आना इन बच्चों के लिए दिवाली का सबसे बड़ा गिफ्ट था।

शायद ही कभी सेलीब्रेट हो। ड्रेस होम को डोनेट: इस विजिट के दौरान शोएब अख्तर ने अपनी क्रिकेट ड्रेस, जिस पर उनके ऑटोग्राफ थे, वह होम को डोनेट कर दी।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: