HomeNewsNational National

सैयद शाह गिलानी नजरबंद

श्रीनगर.

हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष सैयद अली शाह गिलानी शनिवार को अपने ही घर में नजरबंद कर दिए गए। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक यह कदम सुरक्षा कारणों से उठाया गया है।

उन्हें आशंका थी कि गिलानी पट्टन के दौरे पर जा सकते हैं, जहां तीन दिन तक चली मुठभेड़ में सेना के चार जवान शहीद हो गए, जबकि लश्कर ए तैयबा के पांच आतंकी मारे गए थे। कॉन्फ्रेंस के प्रवक्ता ऐयाज अकबर के मुताबिक गिलानी के घर के पास बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: