HomeNewsHaryanaPanipat Panipat

मैक्सिको जाएंगे हरियाणा के किसान

करनाल. हरियाणा में गेहूं का रिकार्ड उत्पादन लेने के लिए कृषि विभाग अपने कृषि विशेषज्ञों व प्रगतिशील किसानों को मैक्सिको ले जाएगा। जहां सीमेट (इंटरनेशनल सेंटर फार व्हीट एंड मेज इंपरुमेंट) के कार्यालय में किसान व कृषि विशेषज्ञ गेहूं की बंपर फसल लेने के नए गुर सीखेंगे। साथ ही फसल में लगने वाली बीमारी व बचाव की जानकारी भी लेंगे। कृषि विभाग ने योजना पर सालाना एक करोड़ रुपए का बजट बनाकर केंद्र सरकार को भेज दिया है।

उत्पादन का लक्ष्य बढ़ाया : हरियाणा सरकार की ओर से वर्ष 2007-08 में गेहूं उत्पादन का लक्ष्य 102 लाख एमटी रखा गया था, जबकि वर्ष 2006-07 में यह 100 लाख टन था। अब कृषि विभाग ने यह लक्ष्य बढ़ाकर 105 लाख एमटी कर दिया है।

यानि विदेशी दौरा कर व कई प्रकार के विशेष अभियान चलाकर इस साल विभाग पांच लाख एमटी अधिक गेहूं का उत्पादन करना चाहता है। पांच साल तक ऐसा ही होगा हरियाणा के किसान व कृषि विशेषज्ञ न केवल इस बार बल्कि अगले पांच साल तक यूं ही महत्वपूर्ण जानकारी लेने सीमेट कार्यालय मेक्सिको जाते रहेंगे, विश्व के कई अन्य महत्वपूर्ण रिसर्च सेंटरों पर भी किसानों को ले जाने की योजना है।

प्रस्ताव बनाकर केंद्र सरकार को भेजा विभाग ने इस दौरे को लेकर एक प्रस्ताव बनाकर केंद्र सरकार को भेजा है। जहां से बजट मिलते ही दौरा शुरू हो जाएगा। कृषि अधिकारियों का कहना है कितने किसान व कृषि वैज्ञानिक बाहर जाएंगे, इस बाबत विचार विमर्श किया जाना बाकी है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: