HomeSportsCricket Cricket

सचिन का विकेट गिरा, 68/1

कानपुर.10.4 ओवर: भारत को पहला झटका सेट होकर खेल रहे सचिन 29 रन बनाकर सोहल तनवीर का शिकार बने। पाकिस्तान मैच में वापसी करता हुआ।स्कोर 1 विकेट पर 68 रन हुआ।

8 ओवर: भारत को सिरीज में पहली बार अच्छी शुरुआत मिली। गांगुली(28) और सचिन(23) ने 8 वें ओवर में ही टीम का स्कोर 50 के पार पहुंचा दिया। स्कोर बिना किसी नुकसान के 60 रन हुआ।

5 ओवर: भारत ने पहले पांच ओवरों में 37 रन बनाए। हालांकि सौरव गांगुली कई मौकों पर भाग्यशाली रहे। शोएब और गुल ने उन्हें कई बार बिट किया। सचिन 13 और गांगुली 14 पर अविजित।

कानपुर में खेले जा रहे तीसरे वन डे मैच में भारत की ओपनर जोड़ी सचिन और गांगुली ने ताबड़तोड़ शुरूआत करते हुए बिना किसी नुकसान के 3 ओवर में 25 रन का स्कोर खड़ा कर लिया है। गांगली 7 रन और सचिन 12 रन बनाकर खेल रहें है ।

पहला ओवर : शोएब अख्तर के पहले ओवर में पहली ही गेंद पर गांगुली का कैच पकिस्तान के विकेट कीपर से छूट गया है और इस ओवर में कुल भारत ने 3 रन का स्कोर किया है। इससे पहले आज सुबह पाकिस्तान ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल् लेबाजी के लिए आमंत्रित किया।आज का मैच दोनों ही टीमों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। भारत ने आज सहवाग के स्थान पर मुरली कार्तिक को टीम में स्थान दिया है ।

गौरतलब है कि मोहाली में गुरुवार को गुवाहाटी की जीत को बरकरार न रख पाने के पीछे भारतीय गेंदबाजों की कमजोरी सामने आई थी। मोहाली में 321 रनों का विशाल स्कोर बनाने के बाद भी कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की टीम मैच नहीं बचा सकी थी। वहां चार विशेषज्ञ गेंदबाजों को लेकर मैदान में उतरने की रणनीति कारगर साबित नहीं हो सकी।

भारत की बल्लेबाजी मजबूत भारत की बल्लेबाजी नि:संदेह मजबूत है। रिकॉर्ड 15वीं बार नर्वस नाइंटी के शिकार होने के बावजूद सचिन तेंडुलकर ने 99 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली थी। सौरव गांगुली, गौतम गंभीर भी अच्छे फॉर्म में हैं। मध्यक्रम में युवराज से अभी भी विरोधी टीम के गेंदबाज खौफ खा रहे हैं।

पिच बल्लेबाजों के अनुकूल ग्रीन पार्क की पिच बल्लेबाजों के अनुकूल होगी। गेंदबाजों को मुश्किल का सामना करना पड़ेगा। पिच क्यूरेटर शिव कुमार ने कहा कि रविवार को यहां दर्शकों को अब तक का सर्वाधिक स्कोर देखने को मिल सकता है। यहां सर्वाधिक स्कोर (259 रन)भारत ने इंग्लैंड के विरुद्ध बनाए थे, जिसमें चेतन शर्मा ने शतक लगाया था लेकिन रविवार को यहां 300 तक का स्कोर बन सकता है।

दोनों टीम इस प्रकार से है :भारत -महेंद्रसिंह धोनी (कप्तान), सचिन तेंडुलकर, सौरव गांगुली, गौतम गंभीर, युवराज सिंह, मुरली कार्तिक, हरभजन सिंह, रॉबिन उथप्पा, इरफान पठान, जहीर खान, आरपी सिंह,

पाक- शोएब मलिक (कप्तान), यूनुस खान, मो. यूसुफ, शाहिद अफरीदी, मिसबाह उल हक, शोएब अख्तर, कामरान अकमल, सलमान बट्ट, उमर गुल, अब्दुर रहमान, सोहेल तनवीर।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: