News
Metros
Chandigarh Chandigarh चंडीगढ़.
दीपावली पर जहां आम जनता मार्केटों में शापिंग कर रही थी वहीं, भारत-पाकिस्तान टीमों के अधिकांश प्लेयर्स ने फन रिपब्लिक में सावरिया और ‘ओम शांति ओम’ देखी।
भारतीय टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, रॉबिन उथप्पा, इरफान पठान, युवराज सिंह, कोच वेंकटेश प्रसाद, सचिन तेंडुलकर और सौरव गांगुली विद फैमिली शुक्रवार दोपहर सवा तीन बजे फन रिपब्लिक पहुंचे। यह सभी सीधे ‘ओम शांति ओम’ देखने के लिए थियेटर में घुस गए। इस दौरान दो-दो बाउंसर एक-एक प्लेयर को एस्कॉर्ट कर रहे थे। करीब ६.४५ पर शो खत्म होने पर ये प्लेयर्स बाहर निकले, तो इनकी झलक पाने के लिए भीड़ जमा हो चुकी थी।
पुलिस को भीड़ को काबू करने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। ‘ओम शांति ओम’ का आखिरी शो देखने के लिए पाकिस्तान टीम के कुछ प्लेयर्स भी फन रिपब्लिक पहुंच गए। रात करीब १क्.४५ के शो पर पाकिस्तान के कप्तान शोएब मलिक, शोएब अख्तर, मिस्बाह उल हक, कामरान अकमल आदि ने मूवी देखी। रात करीब १.३क् बजे शो खत्म होने के बाद सभी वापस होटल ताज चले गए।
हैप्पी बर्थडे अंजलि शुक्रवार को जहां सभी प्लेयर्स ने होटल में दीपावली का त्यौहार मनाया। वहीं, टीम इंडिया ने सचिन के साथ होटल में मिसेज तेंदुलकर यानि अंजलि तेंडुलकर का जन्मदिन भी सेलिब्रेट किया। सूत्रों के मुताबिक हालांकि केक सचिन ने अपने परिवार के साथ होटल के रूम में ही काटा, लेकिन इस दौरान सचिन और सौरभ की फैमिली ने पटाखे चलाकर खूब इंजॉय किया।