HomeNewsMetrosChandigarh Chandigarh

चार की गई आंख

चंडीगढ़. कैथल के मोहित (12 साल), सहारनपुर के अशोक नारंग (42 साल), करनाल के मनीष (11 साल) और बठिंडा के बब्बू सिंह (18) अब ताउम्र एक ही आंख से देख पाएंगे। दिवाली के पटाखों की वजह से उनकी एक आंख की रोशनी चली गई। ये सभी पीजीआई के एडवांस्ड आई सेंटर में भर्ती हैं। इसी तरह शहर के तीन बड़े अस्पतालों में करीब 159 लोग पटाखों की वजह से जख्मी हो कर पहुंचे।

जीएमसीएच के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. हर्ष मोहन ने बताया कि 31 लोगों को ट्रीटमेंट देकर शुक्रवार को ही घर भेज दिया, लेकिन करीब 35 फीसदी जली हुई बबली अभी एडमिट है।

मोहित ने बताया कि वह दूर से पटाखा चलते हुए देख रहा था कि अचानक एक पटाखा सीधा उसकी आंख पर आकर लगा। मोहित को कैथल के हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां से उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया। डॉ. अमित गुप्ता ने बताया कि आंख में गंभीर चोट होने के कारण मोहित की आंख को बचाया नहीं जा सका।

बब्बू सिंह के मुताबिक रॉकेट में आग लगा कर वह दूर जाकर खड़ा हो गया, लेकिन रॉकेट टेढ़ा हो गया है। उसे सीधा करने के लिए जैसे ही वह पास पहुंचा, धमाका हुआ और रॉकेट सीधा उनकी आंख पर लगा। अशोक नारंग ने बताया वह अपनी बालकनी में खड़े थे। अचानक एक रॉकेट आया और उनकी आंख पर लगा। उन्हें सहारनपुर के हॉस्पिटल में ले जाया गया। वहां से उन्हें पीजीआई रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों के मुताबिक अशोक की क्षतिग्रस्त आंख की रोशनी पूरी तरह से जा चुकी है।

मनीष ने बताया कि वह अपने दोस्तों के साथ पटाखे चला रहा था, अचानक से पटाखा चला और उसकी आंख पर आकर लगा। चोट गंभीर होने से उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया। इस हादसे में मनीष की एक आंख की रोशनी चली गई। पीजीआई में एडमिट हादसे के शिकार लोग

सभी को हुई आंख में इंजरी : 1. डेराबसी की पूनम अपने दरवाजे पर खड़ी थी। उनके ही बच्चों ने पटाखा चलाया, जब तक पूनम कुछ समझ पाती पटाखा सीधा उनकी आंख में आकर लगा। पूनम की आंख में गंभीर चोट आई है।

2. रोपड़ के रहने वाले गुरमीत सिंह बाहर खड़े होकर बच्चों को पटाखा चलाते हुए देख रहे थे, अचानक से पटाखा बजा और उनकी आंख में आकर लगा।

3. सेक्टर-44 का गौरव अपनी छत पर खड़ा होकर पटाखे चला रहा था। ऊपर से एक रॉकेट आया और उसकी आंख पर आकर लगा।

4. घरोडा करनाल का रहने वाला अजय प्लास्टिक के पाइप के अंदर पटाखा रख कर चला रहा था। पटाखे में आग लगाते ही प्लास्टिक का पाइप जोर से फटा और सीधा उसके मुंह पर आकर लगा। इससे उसके मुंह पर आंख पर इंजरी हो गई।

5.समराला का हैप्पी पटाखे के ऊपर कंचा रख कर चला रहा था। अचानक से पटाखा बजा और कंचा सीधा उसकी आंख पर लगा।

6. सेक्टर-24 की मधु बंसी मधु खुद ही पटाखा चला रही थी। आग लगाते ही पटाखा सीधा आंख में जाकर लगा।

डिपार्टमेंट ऑफ ऑप्थेलमोलॉजी, पीजीआई के डॉ. अमित गुप्ता ने बताया कि यहां चार ऐसे लोग एडमिट हुए हैं, जिन्हें दीपावली पर अपनी एक आंख गंवानी पड़ी। ये एडवांस्ड आई सेंटर की इमरजेंसी में एडमिट हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: