|
जालंधर.
शरारतें करना,रूठना और मनाना एक खास हिस्सा है भाई-बहन के रिश्ते का। जिसमें दोनों का प्यार कभी एक-दूसरे को चिढ़ाता है तो कभी अपनी सारी चीजें खुशी से बिंदास बांट लेता है। भैया दूज पर के भाई बहनों में कुछ नोक-झोक देखने को मिली जिसमें कभी दीदी बहुत अच्छी हैं तो छोटा भाई बहुत शरारती दिखा..
मैं अपने भाई के बारे में क्या बताऊं, हम दोनों अपनी पर्सनल बाते एक दूसरे से शेयर करते है और वो बहुत ही प्रोटैक्टिव है, और भाई को प्रौटेक्टिव होना भी चाहिए । लेकिन उसमें ऐसी कोई बात नहीं जो मुझे पंसद नहीं है। ऐसा भाई हर किसी को मिलना चाहिए। -ईशमित सीरा
मेरी दीदी अपने में ही गुम रहती है और हमेशा मुझे पढ़ने के लिए बोलती रहती है जो मुझे बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगता। लेकिन वो मुझे कभी भी शिकायत का मौका नहीं देती क्योंकि हम दोनों अपनी पर्सनल बाते शेयर करते है और एक दूसरे को ज्यादा से ज्यादा टाइम देते हैं। - किरत सीरा
केयरिंग है छोटा भैया
मेरा भाई छोटा है मैं उससे बहुत प्यार करती हुं। हम दोनों को ज्यादा टाइम नहीं मिल पाता लेकिन फिर भी कोशिश करती हूं कि भाई के साथ ज्यादा टाइम बिता सकूं। भाई चाहे छोटा है लेकिन फिर भी वो मेरे प्रति केयरिंग होना चाहिए और हो सके तो हम दोनों को एक-दूसरे से बातें शेयर करनी चाहिए हम दोनों भाई-बहन कम फ्रेैंडस ज्यादा होने चाहिए।
-ख्याति शुक्ला मेरी दीदी बहुत अच्छी है लेकिन कई बार हम दोनों एक-दूसरे को टाइम नहीं दे पाते और मैं चाहता हूं कि दीदी मेरे साथ ज्यादा से ज्यादा टाइम बिता सके ताकि हम दोनों अच्छे दोस्त बन सके। दीदी मेरे साथ ज्यादा नहीं खेल पाती लेकिन मैं चाहता हूं कि वो मेरे साथ वीडियो गेम्स खेले। दीदी ज्यादातर पढ़ती रहती हैं और मेरे साथ जब कोई गेम खेलती हैं तो मुझे बहुत अच्छा लगता है। वो मेरी बहुत केयर करती हैं। मेरी चॉकलेट्स और कॉमिक्स की डिमांड भी पूरी करती हैं। -अर्जित शुक्ला
बाप रे! बहुतडांटती है दीदी
मैं सर्विस करती हूं और मेरा भाई काफी छोटा है मुझे याद है कि एक बार मेरी मम्मी ने मेरे लिए गिफ्ट कोरियर किया और उसने मेरे गिफ्ट में एक लैटर लिखा जिसमें लिखा था कि दीदी जल्दी घर आ जाओ मैं आपको बहुत मिस करता हूं और ये पढ़कर मुझे अहसास हुआ कि मेरा भाई मुझे कितना मिस करता है। -मनीषी अग्रवाल
मेरी दीदी बहुत अच्छी है और मैं उनके जैसे बनना चाहता हुं वो कई बार मुझे डांट भी देती हंै जो मुझे बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगता । मुझे जब भी कुछ चाहिए तो मैं मम्मी को बताने से पहले अपनी दीदी से ही बात करता हूं। मेरी दीदी जब भी घर आती है हमेशा मेरे लिए कोई न कोई गिफ्ट लेकर आती है। कभी-कभी सोचता हूं कि दीदी की शादी के बाद मैं किसके साथ खेलूंगा और कौन मुझे चॉकलेट और कॉमिक्स लाकर देगा क्योंकि मम्मी हमेशा इन चीजों के लिए मना करती हैं। मेरी दीदी दुनिया की सबसे अच्छी दीदी हैं। -दिव्यान अग्रवाल बहुत पोजेसिव है सुमित
जब कभी मैं किसी बात में गलत होती हूं तो मेरा भाई मुझे समझाता है। वो बड़े भाइयों की तरह मेरी सिक्योरिटी के लिए भी अलर्ट रहता है। मेरा भाई बहुत अच्छा है, लेकिन कई बार पोजेसिव हो जाता है, पर वो भी मेरे भले के लिए ही ऐसा करता है। -मोनिका अरोड़ा
मेरी बहन मेरी स्टेज से गुजर चुकी है। उसे अच्छी तरह से पता है कि मेरी लिए क्या अच्छा है और क्या बुरा अभी कल ही कि बात है कि मेरी पापा के साथ बहस हो गई और उन्होंने मेरे कान पकड़ कर मुझे कमरे में ले जाकर समझाया कि वो हमारे पैरेंटस है हमें उनके साथ ऐसे नहीं बोलना चाहिए। उसमें काफी सहनशक्ति है लेकिन कभी कभार जब वो मुझे डांटती है तो मुझे काफी बुरा लगता है क्योंकि मेरी बहन की डांट सुनकर शायद हमारे पड़ोसी भी डर जाएं। -सुमित अरोड़ा