HomeNewsPunjabJalandhar Jalandhar

प्यार की डोर से संसार बांधा है..

जालंधर. रिश्ते का दूसरा नाम अहसास है। बहन-भाई के रिश्ते का सही मायने में अहसास उन बहनों को हुआ जिन्हें अपने भाईयों की सलामती और लंबी उम्र की दुआएं करने के लिए सालों इंतजार करना पड़ा। इंतजार पूरा होने पर बहनों को महसूस होता है कि जैसे इन्होंने सारी दुनिया हासिल कर ली ..

रिश्तों के समंदर में भाई-बहन का प्यारा रिश्ता अपने हिस्से की जमीं बना ही लेता है। पर यह अहसास तब बहुत खलता है जब बहनों को अपने भाई की कलाई पर प्यार बांधने के लिए एक लंबा इंतज़ार करना पड़ता है। पर उनके दिल को ठंडक तब मिलती है जब यह इंतजार पूरा होता है और उनके घर उनसे बहुत साल छोटा ही सही पर एक नन्हा सा भाई जन्म लेता है। बहनें क्या महसूस करती अपने भाई के बारे में जिसके लिए अब उनके मन में ममता का पुट मां के प्यार से भी बढ़कर उमड़ पड़ता है। आज भाई दूज के मौके पर वह अपने भाई की सारी बलाएं ले लेना चाहती हैं तो आइए जानते बहनों के ममता में छलकते अहसास को ..

हर साल राखी और भईया दूज पर बहनों को अपने भाईयों को राखी बांधते हुए देख मन में टीस उठती थी कि काश हमारा भी भाई होता तो हम भी भईया दूज को सैलिबेट्र करते और अपने भाई को टीका लगा कर उससे गिफ्ट लेते। अब पंद्रह साल बाद हमें भी भाई मिल गया है, हमारे तो पांव खुशी से जमीन पर नहीं लग रहे। हमें तो भगवान ने दीवाली और भईया दूज का गिफ्ट पांच दिन पहले ही दे दिया है।

-पल्लवी, पलक और भाई जूनियर हनी

भगवान ने मेरी देर से सुनी पर आखिर सुन ही ली। यह इंतजार कोई दिन,महीने या साल का नहीं बल्कि सालों का रहा। मैंने अपने भाई के लिए 20 साल इंतजार किया है जिसमें कई बार निराशा ने कई बार मुझे तोड़ दिया था। अब अपने नन्हें से भाई को पाकर मुझे उसके लिए प्यार के साथ-साथ उसकी सिक्योरिटी का खास ख्याल रहता है।

-अम्बीका कपूर और भाई करीशना कपूर

हर बार राखी और भईया दूज पर हम दोनो बहुत उदास हो जाती थी और सोचती थी कि अगर हमारा भी भाई होता तो हम भी भईया दूज को सैलिब्रेट करते। हम दोनो बहनें एक दूसरे को टीका लगा कर भईया दूज सैलिब्रेट करती थी। अब हमारे पास हमारा भाई है। तो हमें हर साल राखी और भईया दूज का बेसब्री से इंतजार रहता है ताकि हम अपने भाई को टीका लगा कर भगवान से उसकी लम्बी उम्र की कामना करें। एक और सोच भी आती है कि चाहे भईया छोटा है तो भी भाई का होना हमें एक अलग ही खुशी दे रहा है। -वीनी और भाई शुभम





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: