Breaking News 
bhaskar Web English


HomeNewsPunjabAmritsar Amritsar

थानेदार ने शराब पीकर की गुंडागर्दी

अमृतसर. दीवाली की रात लोहारका रोड पर थाना डी-डिवीजन में तैनात थानेदार ने शराब पीकर खूब गुंडागर्दी की। दो मुलाजिमों और तीन अन्य के साथ वह एक घर में घुस गया और वहां पूजा कर रहे लोगों की जमकर पिटाई की। इस दौरान घर के बुजुर्गो और बच्चों को भी नहीं बख्शा गया। आरोपी जाते वक्त घर के मालिक के गले की चेन और अंगूठी छीन ले गए। पुलिस ने थानेदार सहित 6 के खिलाफ धारा 457 और 323 के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

लोहारका रोड के विनोद कुमार ने बताया कि शुक्रवार को वह शक्ति नगर स्थित अपनी दुकान बंद कर स्कूटर पीछे कर रहे थे। इसी बीच, सैंट्रो कार में सवार ने अपनी गाड़ी उनके स्कूटर में दे मारी और उन्हीं के साथ मारपीट करने लगा। किसी तरह वह वहां से निकल कर घर पहुंचे।

विनोद के अनुसार इसके बाद रात साढ़े सात बजे घर में परिजनों के साथ दीपावली की पूजा कर रहे थे। इसी दौरान सैंट्रो सवार सुरेश कुमार वासी जंडियाला गुरु अपने साले सन्नी चड्ढा, अमन, अमरीक और थानेदार बलविंदर सिंह, कांस्टेबल प्रीतम सिंह और राजू के साथ उनके घर आ धमका। उन्होंने बताया कि घर में घुसते ही थानेदार बलविंदर सिंह और उसके साथ आए उक्त लोगों ने मार-पीट शुरू कर दी।

उन्होंने आरोप लगाया कि बलविंदर पूरी तरह से नशे में धुत था। इस दौरान उनके पिता 82 वर्षीय कमल किशोर, 80 वर्षीय सास उर्मिला, बहन राकेश सेठ, पत्नी मधु मेहरा, बहू मुस्कान, बेटे अमित कुमार और उनके बच्चे जख्मी हो गए। इसके बाद इलाका वासियों ने आरोपियों को मौके पर ही काबू कर लिया और पुलिस के उच्चधिकारियों को सूचित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद एसएसपी कुंवर विजय प्रताप सिंह और डीएसपी सिविल लाइन मौके पर पहुंचे।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: