क्रफोर्ड टेक्सास: अमेरिका के राष्ट्रपति जार्ज डब्ल्यू बुश ने अपने देश में इमरजेंसी लगाने के कारण पूरी दुनिया में आलोचना का पात्र बने पाक राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ की पीठ थपथपाते हुए कहा है पाक आंतकवाद के खिलाफ अमेरिकी संघर्ष में सबसे बड़ा सहयोगी है। उन्हें उम्मीद है पाकिस्तान में जल्द ही प्रजातंत्र की वापसी होगी।
टेक्सास रैंच जर्मनी की चांसलर एंजिला मार्केल के साथ चर्चा के बाद बुश ने मुशर्रफ के इमरजेंसी के निर्णय का समर्थन तो नहीं किया लेकिन एक सवाल के जवाब में उन्होंने उनके फरवरी 2008 तक पाक में चुनाव कराने और सैन्य प्रमुख की वर्दी छोड़ने के वादे पर भरोसा जताया।
उन्होंने कहा कि मुशर्रफ ने ये घोषणाएं करके समय निर्धारित कर दिया है। अब उस समय सीमा तक सबको उनको मौका देना होगा। बुश ने मुशर्रफ से तल्ख लहजे में टेलीफोन बातचीत में मुशर्रफ से देश में तत्काल प्रजातंत्र बहाल करने को कहा था।