HomeNewsInternational International

मुशर्रफ पर पूरा भरोसा : बुश

टेक्सास.अमेरिकी राष्ट्रपति बुश ने मुर्शरफ की उस घोषणा पर पूरा भरोसा जताया है जिसमें पाकिस्तानी राष्ट्रपति ने कहा है कि तय सीमा के अंदर पाकिस्तान में लगे आपातकाल को हटा लिया जाएगा तथा लोकतंत्र की बहाली कर दी जाएगी।

राष्ट्रपति बुश ने टेक्सास में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा है कि वे पाकिस्तान के राष्ट्रपति पर पूरा विश्ववास करते है और उनकों पूरा विश्वास है कि पाकिस्तान में बहुत जल्द ही मुर्शरफ आपातकाल हटा लेने का वादा पूरा करते हुए बेहतर प्रशासन बहाल करेगें। उनहोंने कहा कि उनकों कोई ऐसा कारण नहीं दिखता जिसके कारण मुशर्रफ की बात पर भरोसा न किया जा सकें।

गौरतलब है कि पाक में लगे आपतकाल के बाद अमेरिका ने अपना विरोध जताते हुए पाकिस्तान के राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ पर दबाव बनाया था। इसके साथ हीं दुनिया भर में उनकें इस कदम की जबरदस्त आलोचना हुई थी।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: