HomeNewsMetrosBhopal Bhopal

भूपाल सिंह बरकतउल्ला विवि के नए कुलपति

भोपाल . सेवानिवृत आईएएस अफसर भूपाल सिंह को बरकतउल्ला विश्वविद्यालय का नया कुलपति बनाया गया है। शुक्रवार को राज्यपाल बलराम जाखड़ ने श्री सिंह के नाम पर मोहर लगा दी थी और शनिवार को इसके आदेश जारी हो गए। वे मार्च 2007 में राज्यपाल के सचिव के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। सोमवार को श्री सिंह कुलपति का कार्यभार ग्रहण करेंगे।

बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के नए कुलपति के चयन के लिए बनाई गई सर्च कमेटी द्वारा दिए गए नामों में से भूपाल सिंह को चुन लिया गया। दीपावली के दिन राजभवन में राज्यपाल बलराम जाखड़ ने सर्च कमेटी सदस्य प्रो राजपाल सिंह के साथ चर्चा की।

चर्चा के बाद राज्यपाल ने भूपाल सिंह को बरकतउल्ला विवि के लिए सर्वथा उपयुक्त माना। सर्च कमेटी ने देश भर से आए 250 आवेदनो में से पांच नाम चुने थे। इनमें पूर्व कुलपति आईएस चौहान, मैपकास्ट के पूर्व महानिदेशक प्रो एचपी गर्ग, पूर्व आईएएस मोती सिंह और डा सारस्वत के नाम भी शामिल थे। 1988 बैच के साठ वर्षीय आईएएस अफसर भूपाल सिंह इससे पहले मध्यप्रदेश सरकार में कई महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं।

राज्यपाल के सचिव के अलावा, सामान्य प्रशा्रसन में सचिव, माशिमं सचिव, संचालक गैस दावा प्रकरण, उपसचिव ग़ृह और तीन जिलों के कलेक्टर भी रहे हैं। वे इस समय राजभवन में विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी हैं। सोमवार को वे राजभवन से इस्तीफा देकर विवि में कार्यभार ग्रहण करेंगे। बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में प्रशासनिक समस्याओं को नये कुलपति भूपाल सिंह ने भी स्वीकार किया है। श्री सिंह का कहना है कि प्रशासनिक बदलाव तो जरूरी है लेकिन एक निश्चित प्रक्रिया के तहत होना चाहिए।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: