HomeManoranjanCinemaBollywood Bollywood

आमिर और किरण ने गाया गीत

आमिर खान द्वारा पहली बार निर्देशित फिल्म ‘तारे जमीन पर’ में आमिर के साथ उनकी पत्नी किरण राव ने भी एक फ्यूजन गीत गाया है। सूत्रों ने बताया कि इस फ्यूजन गीत में ‘आती क्या खंडाला..’ जैसे संवाद है जिन्हें किरण और आमिर ने आवाज दी है। आमिर ने अपने आदर्श अभिनेता शम्मी कपूर के हाथों फिल्म का संगीत जारी किया। ‘तारे जमीन पर’ में एक गाना है जिसके बोल हैं- क्या है प्रॉब्लम, क्यों मेरा भेजा कम। यह एक फ्यूजन गीत है जिसमें रैप और हार्ड रॉक का मिलन है।

इस गाने में कुछ संवाद हैं, जो गाते हुए ही आमिर और किरण ने बोले हैं। यह गाना बच्चों के लिए है। फिल्म में संगीत दिया है शंकर, अहसान ौर लॉय ने। शंकर ने किरण और आमिर द्वारा गीत गाने की पुष्टी करते हुए बताया कि इस गाने को आमिर, किरण के अलावा शंकर सचदेव, राजगोपाल अय्यर,रवी खानविलकर, लॉय, राम माधवानी और मैंने भी गाया है।

यह गाना बहुत ही अच्छा बना है। किरण की आवाज बहुत ही मधुर है। बच्चों की आवाज जैसी आवाज हमें चाहिए थी, इसलिए जब किरण से बात की तो वह अपनी आवाज देने के लिए तैयार हो गईं। आमिर जब अचानक शम्मी कपूर के घर पहुंचे और अपनी फिल्म के संगीत का एलबम उन्हें भेंट कर उनसे आशीर्वाद मांगा तो इससे शम्मी कपूर बेहद खुश हुए और उन्होंने दिल खोलकर आमिर को दुआएं दीं।

आमिर के परिवार का शम्मी के साथ पुराना और गहरा रिश्ता रहा है। अपने समय के सफलतम निर्देशक, आमिर के चाचा नासिर हुसैन ने ‘तीसरी मंजिल’ और ‘तुमसा नहीं देखा’ जैसी अपनी कई फिल्मों में शम्मी कपूर को लीड रोल में लिया था। आमिर खुद शम्मी कपूर के बड़े फैन हैं और कहते हैं शम्मी जैसा जज्बा बहुत कम लोगों में दिखाई देता है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: