नई दिल्ली: नंदीग्राम में हो रही हिसा और अमेरिका के साथ हुए परमाणु समझौते जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा के लिए बुलाई गई माकपा के पोलित ब्यूरो की बैठक जारी है। इस बैठ क में इन मुद्दों पर संसद के अगले सत्र में पार्टी की रण्ानीति पर भी चर्चा होनी है।
बैठक में प्रकाश करात, सिताराम येचुरी जैसे प्रमुख नेताओं के साथ केरल और त्रिपुरा के मुख्यमंत्री और वाम मार्चा के प्रमुख बिमान बसु भी हिस्सा ले रहे हैं। नंदीग्राम में हिंसा की वारदातों के कारण पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य बैठक में शामिल नहीं ले रहे हैं।