Breaking News 
bhaskar Web English


HomeSportsCricket Cricket

गांगुली-सचिन की जोड़ी का एक और रिकॉर्ड

कानपुर. भारतीय बल्लेबाज सौरव गांगुली और सचिन तेंडुलकर ने पाकिस्तान के विरुद्ध ग्रीन पार्क स्टेडियम में रविवार को तीसरे वनडे मैच में 68 रनों की साझेदारी sourav gangulyकरने के साथ ही वनडे इतिहास में पहले विकेट के लिए सर्वाधिक 44 बार अर्धशतकीय साझेदारी करने का कीर्तिमान बनाया।

सौरव-सचिन ने ऑस्ट्रेलियाई ओपनिंग जोड़ी मैथ्यू हेडन और एडम गिलक्रिस्ट के 43 बार अर्धशतकीय साझेदारी को पीछे छोड़ा। इसके साथ ही सौरव-सचिन 135 पारियों में 6598 रन बनाने के साथ ही वनडे के सबसे सफल सलामी जोड़ीदार भी बने। इसमें उन्होंने 21 बार शतकीय साझेदारी की है। इस सूची में ऑस्ट्रेलियाई जोड़ी हेडन-गिलक्रिस्ट 105 पारियों में 5145 रनों की साझेदारी कर दूसरे नंबर पर हैं।

गौरतलब है कि पाकिस्तान के विरुद्ध गांगुली-सचिन की जोड़ी ने गुवाहाटी में पहले वनडे में 14 और मोहाली में दूसरे वनडे मैच में 6 रनों की साझेदारी की थी।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: