लखनऊ.
अमिताभ बच्चन के विज्ञापन ‘यूपी में दम है क्योंकि जुर्म यहां कम है’ के मामले में सुनवाई करते हुए इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने मंगलवार को अपना निर्णय सुरक्षित कर लिया है। न्यायमूर्ति यूके धवन व न्यायमूर्ति एसएस चौहान की खंडपीठ को याचिका के स्वीकार करने या न करने पर निर्णय देना है।
याचिका में मांग की गई है कि उप्र विधानसभा चुनाव के समय जारी हुए विज्ञापन में यूपी में जुर्म कम होने के दावे का आधार बताया जाए। याचिकाकर्ता ब्रजभूषण दुबे की यही मांग सूचना आयोग ने अमिताभ का पक्ष मिलने पर खारिज कर दी थी, जिसे दुबे ने चुनौती दी है।