HomeHealth Health

पैदल चलिए, बचेगी धरती

वॉशिंगटन.diet अगर आप घर के पास स्थित बाजार में शॉपिंग के लिए जा रहे हैं तो बजाय अपनी कार स्टार्ट करने के, पैदल चलें। इससे न सिर्फ पर्यावरण प्रदूषण कम होगा, बल्कि आपका मोटापा भी नियंत्रित रहेगा।

विशेषज्ञों का अनुमान है कि यदि 10 से 74 साल की उम्र के सभी अमेरिकी रोजाना आधा घंटा पैदल चलना शुरू कर दें तो वे साल भर में करीब साढ़े छह करोड़ टन ग्रीनहाउस गैसों के उत्सर्जन में कटौती कर सकते हैं।

इतना ही नहीं, इससे हर साल 6.5 करोड़ गैलन पेट्रोल की बचत होगी और अमेरिकियों के शरीर से तीन करोड़ टन चर्बी निकल जाएगी।

शाकाहार अपनाइए
सेंटर्स फॉर डिसीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन ने ग्लोबल वार्मिंग और बढ़ते मोटापे के खिलाफ एक मुहिम चलाने का फैसला किया है। इसके तहत लोगों में पैदल चलने, नियमित व्यायाम करने और मांसाहार के बदले शाकाहार अपनाने की पैरवी की जाएगी।

डब्लूएचओ की सर्वे रिपोर्ट के मुताबिक ग्लोबल वार्मिंग से पर्यावरण में आए बदलावों के चलते 2000 में 1.6 लाख लोगों की मौत हो गई थी।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: