HomeNewsChhattisgarhRaipur Raipur

मरीज, जागते रहो..!

रायपुर. आंबेडकर अस्पताल में गंदगी और मच्छरों ने मरीजों को परेशान कर रखा है। मच्छरों से निपटने किसी तरह के इंतजाम नहीं होने से रातें काटनी मुश्किल हो रही हैं। अंधेरा घिरते ही अस्पताल के वार्डे में मच्छरों का धावा शुरू हो जाता है। डंक से परेशान मरीजों को उसके बाद से पूरी रात जागना पड़ता है।

अस्पताल में एंटी लार्वा दवा का छिड़काव कब हुआ, किसी को नहीं पता। सफाई पर भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है। वार्डो और अस्पताल के गलियारों में साफ-सफाई बदतर है। अस्पताल की नालियां बजबजा रही हैं। वार्डे की खिड़कियों के नीचे जूठन का ढेर भी नजर आ रहा है। गंदगी की वजह से ही मच्छरों के हमले तेज हो गए हैं। परेशानी शाम 4 बजे से शुरू हो जाती है।

ड्यूटी करने वाले डाक्टरों को भी मच्छरों से खासी तकलीफ हो रही है। डाक्टरों का कहना है कि भर्ती मरीजों में ज्यादातर को मच्छरों से अन्य बीमारियां हो रही हैं। मेडिसीन विभाग के एक डाक्टर ने जानकारी दी कि मच्छरों के कारण अब तक दो मरीजों को मलेरिया हो चुका है।

आमतौर पर मरीजों की चिंता करने वाले परिजन उनकी सुरक्षा के लिए मच्छर भगाने वाली क्वाइल का इस्तेमाल करते हैं। कुछ मच्छरदानी का इस्तेमाल कर रहे हैं, लेकिन ये तमाम इंतजाम पर्याप्त नहीं हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: