bhaskar Web English
HomeNewsRajasthanUdaipur Udaipur

‘एका’ बनाने वालों में उदयपुर का अश्रुत भी

उदयपुर.Asrut विश्व के चौथे नंबर का सबसे तेज सुपर कंप्यूटर ‘एका’ बनाने में सफलता अर्जित करने वाले कोर ग्रुप में लेकसिटी के अश्रुत अंबास्था भी शामिल हैं। रेनो, नेवाडा यूएसए में आयोजित सम्मेलन में अंबास्था एवं कोर ग्रुप के सदस्यों को अंतरराष्ट्रीय अवार्ड के लिए आमंत्रित किया गया है।

अश्रुत की स्कूली शिक्षा प्रारंभ से सेंटपाल्स स्कूल में हुई है। आईआईटी मुंबई से एम टेक इलेक्ट्रोनिक्स की शिक्षा ग्रहण की। अगस्त-2006 में टाटा कम्प्यूटेशनल रिसर्च लेबोरेट्री, पूना में काम शुरू किया।

अश्रुत के पिता सौर वैज्ञानिक डॉ. अशोक अंबास्था ने बताया कि इस कार्य से उनके बेटे का ही नहीं, बल्कि देश का नाम भी विश्व में रोशन हुआ है। उन्होंने बताया कि पहले भारत के सुपर कम्प्यूटर का विश्व रैंकिंग में 169वां स्थान था।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: