HomeNewsMetrosBhopal Bhopal

कोलार नपा के लिए 61 फीसदी मतदान

भोपाल. कोलार नगरपालिका के अध्यक्ष और प्रत्याशियों के लिए मंगलवार को मामूली झड़पों के बीच 61 फीसदी मतदान हुआ। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं का पहुंचना शुरू हो गया था। मतगणना गुरुवार को होगी। यहां पर पहली बार निर्वाचित नगरपालिका परिषद का गठन होगा।

21 वार्डे के लिए हुए मतदान को लेकर मतदाताओं में भी भारी उत्साह रहा। यहां बड़ी संख्या में महिलाओं और बुजुर्र्गो ने भी मताधिकार का प्रयोग किया। मानसरोवर स्कूल में मतपेटियों को रखने के लिए स्ट्रांग रूम बनाया गया है। क्षेत्र में कुल 31 हजार 261 मतदाता हैं।

यहां मतदान के लिए 40 केंद्र बनाए गए थे, जिसमें से 20 संवेदनशील थे। रिर्ट्िनग आफिसर कवींद्र कियावत ने बताया कि 10,202 पुरुष और 8,860 महिलाओं ने मतदान किया। पुरुषों का 62.64 और महिलाओं का मतदान प्रतिशत 59.17 प्रतिशत रहा।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: