HomeNewsMetrosBhopal Bhopal

भाजपा सांसद विजय खंडेलवाल का निधन

बैतूल. बैतूल-हरदा संसदीय क्षेत्र के भाजपा सांसद विजय खंडेलवाल का मंगलवार को तड़के 4 बजे नागपुर के एक अस्पताल में निधन हो गया। वे 71 वर्ष के थे। उनका अंतिम संस्कार बुधवार को राजकीय सम्मान के साथ होगा।

अंत्येष्टि में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह और पूर्व केंद्रीय मंत्री मुरलीमनोहर जोशी भी शामिल होंगे। स्व.खंडेलवाल लम्बे समय से मधुमेह के अलावा पिछले कुछ समय से किडनी के रोग से पीड़ित थे। वर्ष 1996 से लगातार चार बार सांसद चुने गए।

मंगलवार को सुबह 11 से 12 बजे के बीच उनका पार्थिव शरीर बैतूल स्थित निवास स्थान पर लाया गया। यहां उन्हें नमन करने भारी जनसमूह उमड़ पड़ा था। सांसद की पार्थिव देह अंतिम दर्शनार्थ बुधवार को जिला भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्मित भवन रेलवे गेट के पास गंज में सुबह 10 बजे से रखी जाएगी। सुबह 11 बजे यहीं से अंतिम यात्रा निकाली जाएगी। उनकी अंतिम यात्रा में प्रदेश के कई मंत्री और राजनीतिज्ञ शामिल होंगे।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: