जयपुर. भाजपा संसदीय बोर्ड की महत्वपूर्ण बैठक बुधवार को नई दिल्ली में होगी। बैठक में पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष पद के लिए नए नाम पर भी चर्चा की जाएगी। प्रदेशाध्यक्ष महेशचंद शर्मा देर रात दिल्ली रवाना हो गए।
पहले यह बैठक मंगलवार को होनी थी, लेकिन लालकृष्ण आडवाणी के नंदीग्राम जाने से इसका कार्यक्रम बदलना पड़ा।