HomeNewsMetrosJaipur Jaipur

सुपर स्पीड चिप डिजाइन करने वाले सुनित जयपुर के

जयपुर. माइक्रोचिप बनाने वाली दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी इंटेल कॉपरेरेशन ने मोबाइल इंटरनेट डिवाइस और अल्ट्रा मोबाइल पीसी के लिए लो पावर चिप लॉन्च Sunit Rikhiकरने की तैयारी कर ली है। सिल्वर थोर्न नाम की यह चिप जयपुर में जन्मे सुनित रिखी ने डिजाइन की है। इससे मोबाइल पर भी पीसी की भांति हाई स्पीड इंटरनेट अक्सेस हो सकेगा।

रिखी इंटेल टेक्नोलॉजी एंड मैन्यूफैक्चिरिंग ग्रुप के वाइस प्रेसिडेंट और इंटेल एडवांस्ड डिजाइन के डायरेक्टर हैं। उन्होंने भास्कर को बताया कि कंपनी इस चिप को 2008 में फरवरी-मार्च तक लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इसके बाद मोबाइल और अल्ट्रा मोबाइल पीसी की दुनिया में क्रांति आ जाएगी। वे सिल्वर थोर्न का प्रोडक्ट डिजाइन तैयार कर चुके हैं। इसका प्रोटोटाइप डिजाइन भी बन चुका है, जो टेस्टिंग में सफल रहा है। इस चिप को पावर की कम खपत के साथ तेज प्रोसेसिंग के लिए डिजाइन किया गया है। तीन दिन पहले ही कंपनी ने 45 नैनोमीटर प्रोसेस की चिप पेनरिन लॉन्च की है।

अपने परिवार के साथ जयपुर आए सुनित ने बताया कि सिल्वर थोर्न भी 45 नैनोमीटर प्रोसेस की ही होगी, लेकिन साइज में यह पेनरिन चिप से भी कई गुना छोटी होगी, इसलिए मोबाइल जैसे डिवाइस में इसकी खासी उपयोगिता होगी। पावर की खपत कम होने से मोबाइल और अल्ट्रा मोबाइल पीसी पर ज्यादा देर तक काम किया जा सकेगा। अभी मोबाइल पर इंटरनेट की सुविधा तो है, लेकिन कम्प्यूटर की भांति हाई स्पीड इंटरनेट संभव नहीं है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: