bhaskar Web English
HomeNewsMetrosIndore Indore

अगले हफ्ते से एअरपोर्ट रोड का सीमेंटीकरण

इंदौर. ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के कारण तुरत-फुरत सुधारे गए एअरपोर्ट रोड के सीमेंटीकरण की तैयारियां हो गई हैं। इसका काम अगले हफ्ते से शुरू हो जाएगा। इस पर करीब आठ करोड़ रुपए खर्च होंगे।

पीडब्ल्यूडी एअरपोर्ट रोड के पीलिया खाल से सेंट्रल स्कूल तक के चार किलोमीटर हिस्से का सीमेंटीकरण करेगा। चीफ इंजीनियर पूनम अग्रवाल ने कहा डामरीकृत सड़क को आधार मानकर ही सीमेंटेड सड़क बनाई जाएगी। इसके लिए डामरीकृत ओवरले उखाड़ना नहीं पड़ेगा।

सीमेंटेड रोड का बेस यही रहेगा। समिट से पहले करीब 20 लाख की लागत से सड़क को समतल किया गया था। यह राशि प्रावधान के अनुसार खर्च की गई थी क्योंकि इसके लिए पहले से ही स्वीकृति मिल चुकी थी।

सेंट्रल लाइटिंग : तैयार किया जा रहा है इस्टिमेट
लोक निर्माण मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने विभाग को एअरपोर्ट रोड पर सेंट्रल लाइटिंग का प्रावधान करने के आदेश दिए थे। अधिकारी अब इस पर होने वाले खर्च का आकलन करने में लगे हैं। इस रिवाइज्ड इस्टिमेट को स्वीकृति के लिए अगले हफ्ते तक भोपाल भेज दिया जाएगा। श्री अग्रवाल ने बताया एअरपोर्ट रोड पर डिवाइडर भी बनाए जाएंगे।

आचार संहिता से प्रभावित नहीं होगा काम
चीफ इंजीनियर ने बताया एअरपोर्ट रोड का काम पहले से ही चल रहा है और इसकी स्वीकृति भी पहले मिल चुकी है इसलिए आचार संहिता के चलते यह प्रभावित नहीं होगा।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: