HomeNewsRajasthanBikaner Bikaner

70 सीटों पर उतरेंगी महिलाएं

बीकानेर. भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष विनीता सेठ ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी के बैनर तले 70 सीटों पर महिलाएं bjpचुनाव लड़ेंगी। इसके लिए पार्टी को अवगत करा दिया गया है।

मतदाता सूची को दुरुस्त करने के लिहाज से चल रही मंडलवार बैठकों में प्रदेश प्रतिनिधि के तौर पर यहां हिस्सा लेने आई सेठ ने ताराचंद्र सारस्वत के आवास पर ‘भास्कर’ से विशेष बातचीत में कहा कि भाजपा हमेशा महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने की वकालत करती है लेकिन किसी कारणवश यह विधेयक पारित नहीं हो सका लेकिन पार्टी अपने स्तर पर टिकटों के वितरण में महिलाओं को 33 फीसदी हिस्सेदारी देगी।

महिला मोर्चा ने पार्टी को इस बारे में अवगत करा दिया है। वतर्मान में पार्टी के कुल 133 विधायकों में से सिर्फ नौ महिला विधायकों के बारे में पूछने पर सेठ ने कहा कि तब महिलाएं चुनाव लड़ने के लिए तैयार नहीं थी लेकिन आज हर विधानसभा चुनाव पर एक महिला टिकट की दावेदार है। उन्होंने महिलाओं से चुनाव लड़ने के लिए भी तैयार रहने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने कर्मचारियों में भय समाप्त कर दिया।

बोनस, भत्ता सहित अनेक मांग स्वीकार कर ली गई। चहुं ओर विकास का वातावरण बना हुआ है और पार्टी का चुनावी एजेंडा भी विकास रहेगा।

पार्टी में चल रही उठापटक पर उन्होंने कहा कि ये अंदरूनी मामला है। उचित फोरम पर बैठकर सुलझा लिया जाएगा। उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश व गुजरात जैसे हालात बनने के बारे में उन्होंने कहा कि जो बोल रहे हैं वे पार्टी की चिंता करने वाले हैं इसलिए यहां पार्टी में फूट जैसी कोई बात नहीं है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: