HomeNewsRajasthanJodhpur Jodhpur

पुलिस की आंखों में मिर्च झोंक कैदी भागा

जालोर. कोर्ट में पेशी पर लाया जा रहा एक कैदी मंगलवार को कांस्टेबल की आंखों में मिर्च झोंक कर भाग निकला। पुलिस ने पीछा कर उसे धर दबोचा। कैदी के prisonerखिलाफ हिरासत से भागने का मामला दर्ज किया है।

नकबजनी के जुर्म में जोधपुर सेंट्रल जेल में सजायाफ्ता हरचंद चौधरी और छगन को पुलिस दल ट्रेन से पेशी के लिए जालोर लाया था। ट्रेन से उतरकर ये लोग जैसे ही पुलिस लाइन के समीप पहुंचे, हरचंद ने कांस्टेबल हुणंताराम गोदारा और प्रेमसुख की आंखों में मिर्च का पाउडर झोंक दिया।

कैदी की इस हरकत से पुलिसकर्मी हड़बड़ा गए। हालांकि छगन को पुलिस ने पकड़े रखा, लेकिन मौका देखते ही हरचंद पुलिस की गिरफ्त से छूट कर फरार हो गया। पुलिस दल ने बाद में पीछा करके उसे पकड़ा। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची। बाद में कैदियों को कोतवाली थाने ले जाया गया। अब दोनों कैदियों को बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

कहां से आई मिर्ची
कैदियों को कोर्ट ले जाते समय उनकी तलाशी ली जाती है। इसके बावजूद हरचंद के पास मिर्ची का पाउडर मिलना पहेली बना हुआ है। जालोर एसपी निसार अहमद के मुताबिक जेल से निकलते समय हर कैदी की तलाशी ली जाती है। कयास लगाए जा रहे हैं कि हरचंद ने जोधपुर से जालोर आते समय ट्रेन में ही किसी से मिर्ची का इंतजाम किया है। जांच के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो पाएगा।

नकबजनी में पकड़े गए थे
निंबावास निवासी हरचंद चौधरी और पुनराऊ निवासी छगन नकबजनी के दो मामलों में पकड़े गए थे। दोनों आरोपी जोधपुर सेंट्रल जेल में तीन-तीन साल की सजा काट रहे हैं। दोनों ने सेशन कोर्ट, जालोर में अपील की थी। बुधवार को कोर्ट में पेशी होने की वजह से दोनों को जालोर लाया गया था।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: